सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एलडीएम नितिन किशोर की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक हुई. इसमें बैंक ऑफ इंडिया की शाखा सीठीयो, बदला, सेन्हा, बूटी और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में एलडीएम ने प्रधानमंत्री व अबुआ आवास योजना के लाभुकों का सत्यापन कर शीघ्र राशि भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एलडीएम ने बताया कि पिछले वर्ष प्रखंड के 263 किसानों के बीच 161 करोड़ रुपये का केसीसी ऋण वितरित किया गया था. इस वर्ष भी 250 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है. इसके लिए आगामी छह मई को प्रखंड मुख्यालय में विशेष कैंप आयोजित किया जायेगा. उन्होंने सभी बैंकों को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने, किसानों का आधार सीडिंग करने और बीमा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर संतोष लकड़ा, त्रिवेणी भगत, सुजीत उरांव, अजहरुद्दीन अंसारी, झरना कुमारी, शशि साहू समेत कई बैंक कर्मी उपस्थित थे. हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलशयात्रा आज, तैयारी पूरी
कुड़ू़ बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समारोह शुरू हो जायेगा. श्री-श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम की रुपरेखा तय कर ली गयी है. आयोजन समिति के आकाश कुमार राजा ने बताया कि हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिन शुक्रवार सुबह यजमान शुद्धिकरण, कलश यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश पूजन, वेदी पूजन व शाम में आरती होगी़ प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन शनिवार को वेदी पूजन, मंडप प्रवेश, प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास पूजन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, प्रतिमा का नगर भ्रमण व महाआरती होगी़ प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन रविवार को वेदी पूजन, मंडप प्रवेश पूजन, प्राण प्रतिष्ठा पाठ, हवन पूजन, आरती व शाम चार बजे से भंडारा का शुभारंभ होगा. तीन दिवसीय इस महायज्ञ के मुख्य पुरोहित यज्ञाचार्य रमेश मिश्र होंगे.
