झामुमो की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का संकल्प

झामुमो की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का संकल्प

कुड़ू़ प्रखंड के सुंदरू पंचायत में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई. इसका मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और पंचायत स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाना था. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी ने की. मौके पर झामुमो नेत्री नीरू शांति भगत ने कहा कि मजबूत पंचायत संगठन ही पार्टी की असली नींव है. उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बढ़ायें और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों व विचारधारा को घर-घर तक पहुंचायें. बैठक में पंचायत और बूथ कमेटी के साथ-साथ एसआइआर पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. आने वाले दिनों में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, अल्पसंख्यक और किसान मोर्चा जैसी सभी कमेटियों के गठन की रणनीति बनायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि झामुमो हमेशा से जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की टोली आवश्यक है. मौके पर जिला महिला सचिव सरस्वती कच्छप, कलीम खान, इम्तियाज अंसारी, शहाबुद्दीन खान, प्रणव सिंह, समीद, अयूब अंसारी, अवध खान और वसीम अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >