लोहरदगा में अंकित के घर पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

लोहरदगा में अंकित के घर पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

जमशेदपुर /लोहरदगा. विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच में जुटी देहरादून के डालनवाला थाना की पुलिस रविवार को लोहरदगा पहुंची. स्थानीय थाना पुलिस की मदद से हत्याकांड के आरोपी लोहरदगा के टंगराटोली निवासी अंकित कुमार वर्मा के घर गयी. पुलिस ने घरवालों को हिदायत दी कि अगर एक माह के अंदर अंकित कुमार वर्मा ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो कुर्की की कार्रवाई की जायेगी. वहीं, मामले में पुलिस ने अंकित वर्मा की एक महिला मित्र से भी पूछताछ की है. इसके अलावा विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार सभी आरोपियों की तस्वीर लोहरदगा थाना में चिपकायी है.

दून पुलिस ने स्थानीय पुलिस व आमलोगों से फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल दिये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचित करने की बात कही है. सूचना देने वाले का नाम व नंबर गुप्त रखा जायेगा. लोहरदगा से देर शाम पुलिस टीम वापस जमशेदपुर लौट गयी. पुलिस ने हत्याकांड में शनिवार को भी आरोपी बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी विशाल कुमार सिंह व यशराज, जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा के बजरंगटेकरी रोड निवासी आकाश कुमार प्रसाद, उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू के घर पर इश्तेहार चिपकाया था. देहरादून पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. मालूम हो कि 13 फरवरी 2026 को देहरादून के सिल्वर मॉल सिटी में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. 58 दिनों के बाद भी पुलिस अब तक शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >