न्याय के सारथी हैं पीएलवी, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें मदद : मनोरंजन कुमार

न्याय के सारथी हैं पीएलवी, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें मदद : मनोरंजन कुमार

लोहरदगा़ व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभा कक्ष में बुधवार को पारा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) की बैठक हुई. इसमें पीएलवी सदस्यों ने नये डालसा सचिव मनोरंजन कुमार और सीजेएम सह एसीजेएम केके मिश्रा का पौधा भेंट कर स्वागत किया. मौके पर डालसा सचिव ने सभी पीएलवी से परिचय प्राप्त किया और उनके सेवा भाव की सराहना की. समाज के अंतिम पायदान तक न्याय पहुंचाना लक्ष्य : डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि आप सभी न्याय के सारथी हैं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना आपका प्राथमिक दायित्व है. उन्होंने संवाद में जुड़ाव पर जोर देते हुए कहा कि पीएलवी अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूची बनायें, ताकि मिलकर उसका समाधान किया जा सके. उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की भी सलाह दी, ताकि वे सुचारू रूप से जनसेवा कर सकें. किस्को में दो मई को लगेगा मेगा लीगल कैंप : बैठक में आगामी दो मई को किस्को प्रखंड में आयोजित होने वाले मेगा लीगल सशक्तिकरण कैंप सह पर्यावरण जागरूकता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. सचिव ने इसे सफल बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं सीजेएम केके मिश्रा ने पीएलवी को प्रोत्साहित करते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही. बैठक में नेमहंती मिंज, मंजू खाखा, पुन्नू देवी, रोहित कुमार, रवि कुमार, सीमा कुमारी, गौतम लेनिन, वीरचंद भगत, शाहिद हुसैन, कलिंदर उरांव, संतोष भगत व अजहर अहमद समेत कई पीएलवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >