शीतकालीन अवकाश में बच्चों पर विशेष नजर रखें अभिभावक : प्रधानाध्यापक
किस्को. विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रखने के उद्देश्य से महुरांग टोली अखाड़ा में ग्राम शिक्षा संगम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के प्रति जागरूक किया. उपस्थित सदस्यों को शिक्षण सामग्री भेंट की गयी और गणितीय खेलों के माध्यम से शिक्षा को रोचक बनाने के तरीके साझा किये गये. प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव ने अभिभावकों से अपील की कि वे छुट्टियों में बच्चों की पढ़ाई पर पैनी नजर रखें और उन्हें नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करें. साथ ही, अभिभावकों को अतिथि भोजन की अवधारणा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. इस मौके पर सीआरपी विजय कुमार, टाटा सिनी ट्रस्ट के राहुल कुमार, सुखदेव उरांव और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हुंडरू फॉल की वादियों में मनाया पिकनिक
कुड़ू. चंदलासो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सोमवार को रांची के प्रसिद्ध हुंडरू फॉल का शैक्षणिक भ्रमण किया. प्राकृतिक सुंदरता के बीच बच्चों ने जलप्रपात की मनोरम वादियों का भरपूर आनंद उठाया. इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हुंडरू फॉल की भौगोलिक विशेषता और झारखंड के पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. विद्यालय के निदेशक ज्ञान गंगा सिंह ने कहा कि शैक्षणिक टूर शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा है. उन्होंने बताया कि दिसंबर माह की शुरुआत से ही बच्चों को झारखंड के विभिन्न जलप्रपातों से अवगत कराने की योजना बनायी गयी थी. पढ़ाई के साथ पिकनिक का अनुभव बच्चों के मानसिक विकास के लिए सुखद और यादगार होता है. इस भ्रमण में शिक्षिका रेशमी, सुनीता, चांदनी, मनीषा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरविंद यादव, मुनेश्वर, अजित कुमार और प्रेम कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.