सेन्हा में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी, बच्चों की पढ़ाई और संस्कार पर हुई चर्चा

सेन्हा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और बेहतर शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई.

सेन्हा (लोहरदगा): सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेन्हा में कक्षा षष्ठ से दशम तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित की गई. इसका उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और बच्चों की पढ़ाई व विकास को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाना था.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी और प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने किया. गोष्ठी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, संस्कार, नियमित उपस्थिति और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु, भगवान की लीलाओं के साथ सज रही आकर्षक झांकियां

शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर

प्रतिमा देवी ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के आपसी सहयोग से बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मविश्वास का विकास होता है. बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए घर और विद्यालय के बीच निरंतर संवाद जरूरी है.

कार्यक्रम के अंत में सचिव सुदेश्वर साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्रतिभा देवी, संध्या कुमारी, मालती कुमारी, जयप्रकाश सिंह, सोनाक्षी कुमारी, संजना कुमारी, आनंद पांडेय, सुभाषिनी कुमारी, रिंकी कुमारी, अरविंद कुमार समेत सभी आचार्य-आचार्या उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >