नप अध्यक्ष ने नागरिकों से कचरा प्रबंधन में सहयोग करने की अपील की लोहरदगा.नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 16 स्थित बुचा तालाब के पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया. नप अध्यक्ष अनिल उरांव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना है. सफाई के दौरान तालाब के आसपास की झाड़ियां और कचरा हटाया गया. स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी नप अध्यक्ष ने कहा कि शहर को सुंदर और मॉडल बनाना प्राथमिकता है. बुचा तालाब के निकट मंदिर, अस्पताल और छात्रावास होने के कारण यहां सफाई अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंककर नगर परिषद के वाहनों में ही डालें. भविष्य में भी अन्य वार्डों में ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे. मौके पर मनोज गुप्ता ने कहा कि पिछड़ा और गंदा माने जाने वाले इस क्षेत्र में अब अध्यक्ष के प्रयास से सुधार हो रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि प्राचीन तालाब की पूर्ण सफाई से शहर का जल स्तर भी बढ़ेगा. इस अवसर पर वार्ड 16 के पार्षद किशुन महतो, वार्ड 18 की पार्षद संगीता कुमारी, मनोज गुप्ता, राजमोहन राम और सिटी मैनेजर अनिल उरांव सहित कई कर्मी उपस्थित थे.
शहर को स्वच्छ और मॉडल बनाना हमारा लक्ष्य : अनिल उरांव

शहर को स्वच्छ और मॉडल बनाना हमारा लक्ष्य : अनिल उरांव
Copied link
नप अध्यक्ष ने नागरिकों से कचरा प्रबंधन में सहयोग करने की अपील की