लोहरदगा़ वैदिक विश्व मंगल ट्रस्ट ने एकदिवसीय नि:शुल्क योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन ललित नारायण स्टेडियम में किया. योग शिविर में विशेष रूप से सांसों का अभ्यास, श्वास को बंध के माध्यम से रोकने का अभ्यास, थायराइड के लिए विशेष उज्जैए प्राणायाम, मानसिक शांति के लिए अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी प्रणायाम का अभ्यास कराया गया. आसन में ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया. कमर दर्द के लिए मर्कटासन एवं सेतुबंध का विशेष अभ्यास कराया गया. शिविर के अंत में लाफ्टर योग का अभ्यास कराया गया. शिविर के पश्चात सुनील प्रसाद सोनी की ओर से प्रसाद के रूप में केला और चना-गुड़ का वितरण किया गया. शिविर में विपुल तमेड़ा, राजेंद्र प्रजापति, विशाल अग्रवाल, मृत्युंजय मधुर, बृजेश सिंह यादव, सुनील सिंह यादव, रोहित तमेड़ा, दीपक साहू, कुमुद साहू, रणधीर चौधरी, शशि उरांव, छोटू साहू, बृजेश साहू, आयोजक के रूप में सुनील प्रसाद सोनी का विशेष सहयोग रहा. मइयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन शिविर में महिलाओं की भीड़
कैरो. मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए प्रखंड मुख्यालय समेत कैरो, हनहट, गजनी, सढ़ाबे, गुड़ी और नरौली पंचायत भवन में आयोजित छह दिवसीय विशेष शिविर सोमवार को संपन्न हो गया. 13 से 18 मई तक चले इस शिविर के माध्यम से सूचीवद्ध महिलाओं के भौतिक सत्यापन के लिए फॉर्म जमा लिये गये. शिविर में सुबह से ही अर्हताधारी महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ जुटी रही. इस दौरान अकेले कैरो पंचायत में कुल 1,650 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि अन्य पंचायतों में भी सूची के अनुसार फॉर्म लिये गये. पंचायत सचिव पवन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत लाभुकों के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक लाना अनिवार्य किया गया था. यह सत्यापन फर्जी आवेदनों को रोकने और सिर्फ योग्य महिलाओं को ही 2,500 की अगली किश्त सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.