लोहरदगा के कुड़ू में आस्था बजाज शोरूम का शटर तोड़ कर डेढ़ लाख की चोरी

एनएच- 75 (कुड़ू-रांची मुख्य पथ) पर थाना से आधा किमी दूर नीचे स्टैंड के समीप संचालित आस्था बजाज शोरूम का शटर तोड़ चोरों ने नगद लगभग डेढ़ लाख रुपये चुरा लिये. सोमवार की सुबह जब शोरूम के कर्मी दुकान खोलने पहुंचे

एनएच- 75 (कुड़ू-रांची मुख्य पथ) पर थाना से आधा किमी दूर नीचे स्टैंड के समीप संचालित आस्था बजाज शोरूम का शटर तोड़ चोरों ने नगद लगभग डेढ़ लाख रुपये चुरा लिये. सोमवार की सुबह जब शोरूम के कर्मी दुकान खोलने पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. कुड़ू थाना के अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद मेहता व सअनि अलबीना लकड़ा मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. बताया जाता है कि रविवार की शाम आठ बजे शोरूम बंद कर कर्मी अपने घर चले गये. समीप में लगे सीसीटीवी फुटेज में देर रात लगभग 12 बजे दो चोर शोरूम का शटर तोड़ते हुए नजर आये. बजाज शोरूम के अमित वर्मा तथा रवि वर्मा ने बताया कि रविवार को शोरूम का दरवाजा बंद करते हुए लोहरदगा चले गये थे.

सोमवार को जब सुबह 11 बजे दुकान में पहुंचे, तो शटर टूटा हुआ था. शोरूम के अंदर पहुंचे, तो पता चला कि कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था तथा रविवार दिन के सेल का लगभग एक लाख, 45 हजार तथा फाइनेंस कंपनी के इएमआइ का लगभग 16 हजार रुपये गायब है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी. शोरूम के संचालक ने कुड़ू थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >