गंगा दशहरा पर चूल्हा पानी में आस्था का महासंगम, जुटेंगे कई दिग्गज

गंगा दशहरा पर चूल्हा पानी में आस्था का महासंगम, जुटेंगे कई दिग्गज

लोहरदगा़ गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी में भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं मेले का आयोजन किया जायेगा. इस पावन मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल होंगे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय, ओमप्रकाश सिंह और बालकृष्ण सिंह सहित कई अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद रहेंगे. उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ : बता दें कि हर वर्ष गंगा दशहरा के मौके पर चूल्हा पानी में आस्था का महासंगम होता है, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं. सनातन धर्म में अत्यंत पावन और आध्यात्मिक महत्व रखने वाला यह पर्व इस वर्ष 25 मई को मनाया जायेगा. मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुईं थीं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए कठोर तपस्या की थी. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर जब मां गंगा पृथ्वी पर आने के लिए तैयार हुईं, तब उनके प्रचंड वेग को नियंत्रित करने के लिए भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण किया और फिर पृथ्वी पर अवतरित किया. जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील : भारतीय संस्कृति में मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी मानी जाने वाली मां गंगा का जल हिंदू संस्कारों में जन्म से लेकर मृत्यु तक विशेष महत्व रखता है. यही कारण है कि करोड़ों लोगों की अगाध आस्था इससे जुड़ी है. वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण के कारण जब नदियों का अस्तित्व संकट में है, तब यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी बड़ा संदेश देता है. आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से दामोदर सहित तमाम नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने का संकल्प लेने की अपील की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >