आम नागरिकों का जीवन सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना उद्देश्य : सुखैर भगत

आम नागरिकों का जीवन सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना उद्देश्य : सुखैर भगत

लोहरदगा़ नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में पार्टी समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के पक्ष में विभिन्न स्थानों पर जनसभा की गईयी. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जनता से सीधा संवाद करते हुए नगर विकास के लिए अपने विजन को साझा किया. जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, नेसार अहमद, संदीप कुमार गुप्ता, मोज्जमिल अंसारी और प्रत्याशी संतोष उरांव ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस की राजनीति सत्ता लोभ के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा और जनविश्वास पर आधारित है. उन्होंने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस का अध्यक्ष हुक्म चलाने वाला नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर काम करने वाला एक समर्पित सेवक होगा. संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु : कांग्रेस ने नगर विकास के लिए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए निम्नलिखित वादे किये़ इसमें होल्डिंग टैक्स से राहत और भ्रष्टाचार मुक्त नगरपालिका प्रशासन, हर घर तक शुद्ध पेयजल और जरूरतमंदों को आवास की उपलब्धता, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और प्रत्येक वार्ड में पुस्तकालय की स्थापना, व्यापारियों के लिए अनुकूल वातावरण, नियमित साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, मजबूत सड़कों का निर्माण और निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित करना है. पार्टी नगर के समग्र और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध : वक्ताओं ने कहा कि पार्टी नगर के समग्र और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, रघु उरांव, अवधेश उरांव, फूलदेव उरांव, परवेज सिद्दीकी, अमानत अंसारी, रऊफ खान, तारिक अनवर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >