भंडरा (लोहरदगा). भौंरो पंचायत के राजस्व ग्राम सोरंदा स्थित पतरा टोली में सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. मुखिया सुमंती तिग्गा ने फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया.
ग्रामीणों ने मुखिया के नेतृत्व में सांसद को आवेदन देकर खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग की थी. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सांसद ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया, जिसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया.
नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है. ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया. मौके पर लखन उरांव, मनोज उरांव, जगजीवन उरांव, शांति उरांव, शांति देवी, श्रवण उरांव, बदो उरांव, रेखा उरांव, जीतवाहन उरांव, मानती देवी, बुधना उरांव, बंधना उरांव समेत अन्य मौजूद थे.
