कुड़ू लोहरदगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य पूजन और हवन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर गया. प्रधानाचार्य मनोहर साहू, सभी आचार्य-आचार्या तथा भैया-बहनों ने एक स्वर में वैदिक मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया. पूजा अनुष्ठान पुरोहित आचार्य जितेंद्र नाथ वैद्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विधिवत हवन की प्रक्रिया पूरी की गयी. विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया. वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा परिसर दिव्यता से आलोकित हो उठा. प्रधानाचार्य मनोहर साहू ने कहा कि सत्रारंभ केवल औपचारिक शुरुआत नहीं, बल्कि संस्कार, मूल्य और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने का अवसर है. ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देने के साथ नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में श्रद्धा और संस्कार के साथ नये सत्र का शुभारंभ
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में श्रद्धा और संस्कार के साथ नये सत्र का शुभारंभ
