लोहरदगाः शहर के थाना रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक में तेतरतर दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आजीवन संरक्षक राजेंद्र प्रसाद ‘अधिवक्ता’ ने की. इस दौरान कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने सत्र 2025-26 का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया.
दुर्गापूजा को लेकर तेतरतर समिति की बैठक, पूजा की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
मिथलेश वर्मा अध्यक्ष, आनंद ठाकुर सचिव बने
बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गा पूजा समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. मिथलेश वर्मा ‘बाबू’ को अध्यक्ष, आनंद ठाकुर को सचिव और कुलदीप ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि सभी के सहयोग से दुर्गापूजा हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनायी जायेगी.
ये भी पढ़ें- करमा पर्व को लेकर बैठक, 21 सितंबर को सांस्कृतिक समारोह; 22 को होगी करमा पूजा
पूजा की तैयारियों के लिए बनेंगे अलग-अलग प्रभारी
बैठक में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. प्रतिमा, पंडाल, प्रसाद, विद्युत व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, धन संग्रह और प्रतिमा विसर्जन की जिम्मेदारी के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे. समिति की ओर से पूजा की तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया. बैठक का संचालन उज्जवल खत्री ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दिलीप कांस्यकार ने किया.
बैठक में राजेंद्र प्रसाद, अशोक खत्री, कृष्णकांत सिन्हा, दिलीप कांस्यकार, विजय गुप्ता, अनुपम प्रकाश कुंवर, राजेंद्र गुप्ता, दयानंद गुप्ता, संजय बर्म्मन, पूर्व पार्षद शशि वर्मा, राजन मेहता, प्रदीप खत्री, मुकेश महतो, गोलू सिंह, पंकज मिश्र, सुनील मेहता, अखिलेश मिश्र, शंभु ठाकुर, सच्चिदानंद मिश्र, रंजीत गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजय खत्री, अखिलेश वर्मा, निशांत चौधरी ‘निशु’, हर्षित खत्री, सत्या वर्मा, सुकू वर्मा, शुभम सिन्हा, शुभम वर्मा, पिंटू महतो, राहुल साहू, निकुंज साहू, राजेश वर्मा, भीम महतो, नीरज ठाकुर, टिंकू सोनी, रणधीर सिन्हा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
