किस्को में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल

किस्को मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

किस्को(लोहरदगा). लोहरदगाकिस्को मुख्य मार्ग पर नवाडीह मिशन के समीप शनिवार को ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई.हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना विमरला बॉक्साइट माइंस में चलने वाले ट्रक संख्या JH 08F 2795 से हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही किस्को थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया.घायलों की पहचान अल्तमस राजा (16 वर्ष) पिता अमानुल अंसारी, शिफ्टेन अंसारी (17 वर्ष) पिता इस्माइल अंसारी तथा नेहाल अंसारी (19 वर्ष) पिता कयूम अंसारी के रूप में हुई है.

बताया गया कि हादसे में अल्तमस राजा के हाथ में गंभीर चोट लगी है, जबकि शिफ्टेन अंसारी का पैर टूट गया है.नेहाल अंसारी को भी गंभीर चोटें आई हैं.हादसे के बाद दिलनवाज अंसारी, नुसरत अंसारी, महमूद अंसारी समेत अन्य ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहरदगा रेफर कर दिया.बाद में घायलों को बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा स्थित मधुर केयर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >