पावरगंज देवी मंदिर में आज महाआरती, तैयारियां पूरी; श्रद्धालुओं के बीच बांटा जायेगा प्रसाद
Copied link
लोहरदगा के पावरगंज स्थित नवयुवक संघ देवी मंदिर में आज शाम महाआरती का आयोजन होगा. जय श्री राम समिति ने श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है. कार्यक्रम के बाद प्रसाद भी बांटा जाएगा.
लोहरदगा. पावरगंज स्थित नवयुवक संघ देवी मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम 6.30 बजे महाआरती का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी जय श्री राम समिति के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने दी. उन्होंने श्रद्धालु भक्तों से महाआरती में शामिल होने की अपील की है.
आयोजकों ने बताया कि महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.