लोहरदगा में 2 से 7 अक्तूबर तक होगा नंदलाल प्रसाद साहू स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट, बालक वर्ग की विजेता टीम को मिलेंगे 1.01 लाख

लोहरदगा के अर्रु में नंदलाल प्रसाद साहू स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 7 अक्टूबर तक होगा. बालक वर्ग की विजेता टीम को 1.01 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा. सभी मैच फीफा नियमों के अनुसार खेले जाएंगे.

लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड के अर्रु में नंदलाल प्रसाद साहू स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन दो से सात अक्तूबर तक किया जायेगा. आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नंदलाल फार्म, भड़गांव में आयोजन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता दुर्गेश कुमार साहू ने की. बैठक में टीमों के नामांकन, मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी.

बालक वर्ग की पुरस्कार राशि बढ़ी

बालक वर्ग की विजेता टीम को 1,01,000 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 71,000 रुपये और ट्रॉफी दी जायेगी. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 45,000 रुपये और चौथे स्थान की टीम को 35,000 रुपये मिलेंगे. पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 11-11 हजार रुपये की सांत्वना राशि दी जायेगी.

बालिका वर्ग में विजेता टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 20,000 रुपये और ट्रॉफी दी जायेगी. बालक वर्ग के लिए नामांकन शुल्क 5,500 रुपये और बालिका वर्ग के लिए 2,500 रुपये निर्धारित किया गया है.

फीफा नियमों के अनुसार होंगे मैच

आयोजन समिति ने सभी मैच फीफा के निर्धारित नियमों के अनुसार कराने का निर्णय लिया. बैठक में मैदान को मानक के अनुरूप तैयार करने और खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई. समिति ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों से टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग की अपील की.

बैठक में कामेश्वर प्रसाद, फजल अब्बास, अनिल उरांव, प्रकाश उरांव, मोख्तार अंसारी, फिरोज अंसारी, शौकत अंसारी, रुस्तम अंसारी, गौतम साहू, धर्मवीर उरांव, सरफराज अंसारी और विजय पाठक समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >