किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है नंदिनी नदी

कैरो ,भंडरा व कुडू प्रखंड के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है नंदनी नदी.

कैरो़ कैरो ,भंडरा व कुडू प्रखंड के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है नंदनी नदी. नदी के दोनों किनारों पर भंडरा प्रखंड के आकाशी, खारुमाटू, बंडा, कैरो प्रखंड के चरिमा, ख्वासम्बवा, नरौली, खंडा, उतका, बिराजपुर, नगड़ा, सुकरहुटु, सिंजो, कोल व सीमरी के किसान बड़े पैमाने पर मिर्चा, बंधागोभी, शिमला, खीरा, कद्दू, भिंडी, फूलगोभी और फ्रेंचबीन की खेती करते हैं. खेती कर क्षेत्र के किसान समृद्ध हो रहे हैं. इससे पलायन पर भी अंकुश लगा है. किसानों का कहना है नंदनी डैम के पास नंदनी नदी का उद्गम है, जिसके कारण नदी में सालों भर पानी रहता है. हालांकि गर्मी के मौसम में नदी सूखने की कगार पर पहुंच जाती है. नदी पर जगह-जगह चेक डैम का निर्माण किया गया है, जिससे किसानों को सालों भर सिंचाई के लिए पानी मिलते रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >