पेंशन सूची से हटाये जायेंगे 977 अयोग्य लाभुकों के नाम, 25 तक मांगी आपत्ति

पेंशन सूची से हटाये जायेंगे 977 अयोग्य लाभुकों के नाम, 25 तक मांगी आपत्ति

भंडरा़ प्रखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 977 अयोग्य लाभुकों के नाम सूची से हटाये जायेंगे. बीडीओ प्रतिमा कुमारी के निर्देश पर इसकी सूची तैयार कर प्रखंड कार्यालय और सभी पंचायत सचिवालयों के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गयी है. बीडीओ ने बताया कि जिन लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है, जो जांच में अयोग्य पाये गये हैं या जो पिछले एक वर्ष से अधिक समय से अपने मूल निवास स्थान पर नहीं रह रहे हैं, उनके नाम पेंशन सूची से विलोपित किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभुक को इस सूची पर कोई आपत्ति है, तो वह स्वयं अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 25 मई तक प्रखंड कार्यालय, भंडरा में संपर्क कर सकते हैं. निर्धारित तिथि बीतने के बाद किसी भी दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा. बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी वास्तविक व पात्र लाभुक इस योजना से वंचित न रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >