कैरो. प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ छंदा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पांच जून को होने वाली विशेष ग्रामसभा को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवक और पंचायत सहायकों को आवश्यक निर्देश दिये गये. बीडीओ ने कहा कि विशेष ग्रामसभा में पंचायत के विकास के लिए प्राथमिकता वाली योजनाओं का चयन करें और योग्य व्यक्तियों को ही उसका लाभ दें. उन्होंने निर्देश दिया कि पीएम आवास और अबुआ आवास के जिन लाभुकों का काम धीमा है, उन्हें मुखिया, पंचायत कर्मी व प्रबुद्ध नागरिक प्रेरित कर निर्माण कार्य पूरा करायें, ताकि आगे भी योग्य परिवारों को इसका लाभ मिल सके. मौके पर मुखिया बीरेंद्र महली, सुमन उरांव, श्रवण मुंडा, सुमित्रा उरांव, दिनेश कुमार, अमन शिखर, पंचायत सचिव पावन कुमार, आनंद सिंह, जनसेवक अधीश खाखा, रीना उरांव और पंचायत सहायक समीम अख्तर सहित कई कर्मी उपस्थित थे.मनरेगा व आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई मलेरिया से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिड़काव अभियान किस्को. मलेरिया और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को की ओर से कीटनाशक (आइआरएस) छिड़काव अभियान शुरू किया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ओड़िया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दीवारों पर दवा का छिड़काव कर रही है. डॉ ओड़िया ने ग्रामीणों से हर कमरे में अनिवार्य रूप से छिड़काव कराने की अपील की. उन्होंने बताया कि मलेरिया के मच्छर दीवारों पर बैठते हैं, जो इस दवा से नष्ट हो जाते हैं. इससे मलेरिया और डेंगू का खतरा कम होता है. इस दवा का असर तीन-चार महीने तक रहता है. टीम के सदस्य मनीष केशरी ने ग्रामीणों से अपील की कि छिड़काव के दौरान खाने-पीने की चीजें ढककर रखें और अगले दो-तीन घंटे तक दीवारों को न पोंछें और न ही लीपें.
मनरेगा व आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई
मनरेगा व आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई
