दो मई को लगेगा मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप

दो मई को लगेगा मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप

किस्को़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के दिशा-निर्देशन में सोमवार को किस्को के भुसाड़ जहाजी टांड़ में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पीएलवी कलिंदर उरांव, निशा कुमारी एवं शाहिद हुसैन ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध और भूमि साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी. अभियान के दौरान पीएलवी दल ने वृद्धा पेंशन और स्पॉन्सरशिप स्कीम के बारे में बताते हुए महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों को साझा किया. ग्रामीणों को जानकारी दी गयी कि प्राधिकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और वकील उपलब्ध कराये जाते हैं. विशेष रूप से लोगों को आगामी दो मई को किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप आयोजित होने वाले मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप सह पर्यावरण कैंप के बारे में बताया गया. इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे, जिससे एक ही छत के नीचे कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया जायेगा. पीएलवी ने आम नागरिकों से इस कैंप में काफी संख्या में भाग लेने की अपील की है. मौके पर वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुखराम उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >