करमा पर्व को लेकर बैठक, 21 सितंबर को सांस्कृतिक समारोह; 22 को होगी करमा पूजा

लोहरदगा में केंद्रीय सरना समिति ने करमा पर्व को लेकर बैठक की. 21 और 22 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा.

गोपी कुंवर की रिपोर्ट

लोहरदगाः करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह और करमा पूजा समारोह की तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रघु उरांव ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष चोंहस उरांव ने किया.

भाषा, संस्कृति और परंपरा को बचाने में पर्वों की अहम भूमिका

मुख्य संरक्षक मनी उरांव ने कहा कि आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपरा को अक्षुण्ण रखने में पर्व-त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने सभी लोगों से सामूहिक सहभागिता के साथ करमा पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने बताया कि करमा पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में बच्चों और बड़ों के लिए सामूहिक नृत्य तथा एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 18 सितंबर 2026 तक अपनी प्रविष्टि करानी होगी.

ये भी पढ़ें- क्रिकेटरों ने सुदिव्य सोनू को किया नमन, जनसेवा से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प

21 सितंबर को सांस्कृतिक समारोह, 22 को करमा पूजा

बैठक में बताया गया कि करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह 21 सितंबर और करमा पूजा समारोह 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जायेगा. समिति पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर सहयोग राशि एकत्र करने का भी आग्रह किया गया. बैठक में जिला राजी पड़हा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भगत, अनिल कुमार भगत, जिप सदस्य सेन्हा राधा तिर्की, बीरी भगत, मंगरा उरांव, मतलु उरांव, बीरेंद्र उरांव, कृष्णा उरांव, बिफई उरांव सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे.

13 सितंबर को होगी अगली बैठक

समिति की अगली बैठक 13 सितंबर को दोपहर एक बजे बीएस कॉलेज परिसर में आयोजित की जायेगी. बैठक में करमा पर्व से जुड़े आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >