केजीबीवी विद्यालय में मेडिकल कैंप व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई

छात्राओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पीएम श्री कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय किस्को में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया

किस्को. छात्राओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पीएम श्री कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय किस्को में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया. इस कैंप में छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सलाह और दवाएं प्रदान की गयी. कैंप में डॉ ज्ञानचंद पांडेय, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हाइट, वेट, बीपी, एनीमिया व रूटीन चेकअप किया गया. छात्राओं की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गयी. वहीं विद्यालय में मतदाता दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 11 की संजना कुमारी, द्वितीय कक्षा 08 की कंचन कुमारी एवं तृतीय स्थान कक्षा 06 की बरखा कुमारी रहीं. नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सेवी शिक्षक शिक्षकाओं के साथ बैठक हुई. बैठक में स्वयं सेवी शिक्षक शिक्षिकाओं को ग्रामीण क्षेत्र के 15 वर्ष से ऊपर के निरक्षरों का डोर टू डोर सर्वे करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बताया गया कि पूर्व में प्रशिक्षण के माध्यम से भी जानकारी दी गयी थी. उसी के तहत निरक्षरों का सर्वे करने का निर्देश दिया गया.साथ ही सर्वे कर जल्द प्रपत्र को कार्यालय में जमा करने के लिये कहा गया. मौके पर अंबिका शरण पांडेय, आशुतोष पाठक, अशोक यादव, शैलेश किशल्य, सुमति कच्छप, उपेंद्र ठाकुर, सुनीता उरांव के अलावा अन्य स्वयं सेवी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >