मध्यस्थता लोगों के बीच विश्वास की कड़ी के रूप में स्थापित हो रही है

मध्यस्थता लोगों के बीच विश्वास की कड़ी के रूप में स्थापित हो रही है

लोहरदगा़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा नेशनल लोक अदालत एवं मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 विषय पर एक दिवसीय ट्रेनिंग एंड कंसल्टेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, डीजे द्वितीय नीरजा असरी, सीजेएम केके मिश्रा, पीएलए चेयरमैन शिव कुमार और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पूर्व महिला पीएलवी ने पारंपरिक तरीके से न्यायिक पदाधिकारियों का स्वागत किया. मध्यस्थता विवाद सुलझाने का प्रभावी मंच : पीडीजे राजकमल मिश्रा ने डालसा की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए इसे एक सशक्त टीम बताया. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मध्यस्थता (मेडिएशन) लोगों के बीच विश्वास की कड़ी के रूप में स्थापित हो रही है. यह बिना किसी शुल्क के दो पक्षों के बीच विवादों को सुलझाने का बेहतरीन माध्यम है, जिससे लोग सालों साल चलने वाले अदालती चक्करों से बच सकते हैं. वहीं, पीएलए चेयरमैन शिव कुमार ने पीएलए के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. सांस्कृतिक प्रस्तुति और मतदाता जागरूकता : कार्यक्रम में सांस्कृतिक छटा भी बिखरी. जयदेव महली और निलेश तिर्की ने गणेश वंदना, जबकि नेमहंती मिंज ने कुड़ुख गीत प्रस्तुत किया. पीएलवी मीना कुमारी ने गीत के माध्यम से नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया. सम्मान और होली मिलन : वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यस्थ लाल धर्मेंद्र देव, पैनल अधिवक्ता फुन्नी साहू, एलएडीसीएस नारायण साहू और पीएलवी शाहिद हुसैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन डालसा सचिव राजेश कुमार ने किया. अंत में आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामना दीं. मौके पर रोहित कुमार सीनियर सिविल जज, एसडीजेएम अमित कुमार, सिविल जज सह प्रधान मजिस्ट्रेट जुविनाइल जस्टिस बोर्ड जया स्मिता कुजूर, अधिवक्ता संघ के सचिव लाल दीपक कुमार, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी, पीएलवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >