लोहरदगा के मैना बगीचा में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, सत्यजीत सिंह अध्यक्ष और विक्की गुप्ता बने सचिव

लोहरदगा की मैना बगीचा दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न हुई. इसमें आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया. सत्यजीत सिंह को अध्यक्ष और विक्की गुप्ता को सचिव चुना गया है.

लोहरदगा. मैना बगीचा दुर्गा पूजा समिति नदिया की बैठक मैना बगीचा चौक परिसर में मुख्य संरक्षक सह पूर्व वार्ड पार्षद कमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गयी. कोषाध्यक्ष विकास कुमार ने वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया.

सत्यजीत सिंह अध्यक्ष, विक्की गुप्ता सचिव

सत्यजीत सिंह को अध्यक्ष, विक्की गुप्ता को सचिव और विकास कुमार कोषाध्यक्ष बनाया गया. रंजीत लकड़ा, मुकेश देवघरिया, रितेश साहू (गुड्डू) और अवधेश साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया. बबलू साहू और दीपक कुमार शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

राजन कुमार और संतोष कुमार को सह सचिव तथा निलेश कुमार (बिट्टू) और आयुष कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. अंकित कुमार और अतुल कुमार को पंडाल प्रभारी, पिंटू साहू को विद्युत सज्जा प्रभारी और कुलदीप साहू को मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी दी गयी.

दिलीप कुमार, सिद्धार्थ देवघरिया (बड़कू), अमन कुमार और आयुष राज (छोटू) को चंदा प्रभारी बनाया गया. वहीं विक्रांत कुमार ठाकुर, रोशन कुमार विश्वकर्मा और कृष्णा टिबरेवाल को पूजा प्रभारी बनाया गया.

भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा होगी

बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य तरीके से दुर्गा पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत भव्य पंडाल, विशाल दुर्गा प्रतिमा और आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. पूजा को सफल बनाने के लिए सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया.

मौके पर बांके बिहारी बेदुवा, राजेंद्र वर्मा, उमेश कुमार, रामजी प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद साहू, मिथिलेश कुंवर, वासुदेव महतो, श्याम किशोर प्रसाद, भारत साहू, सुरेश सिंह, ज्योति सिंह, जगन्नाथ साहू, राजेश कुमार साहू, राजू साहू, अभिषेक कुमार समेत समिति के पदाधिकारी, संरक्षक और मुहल्ले के गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >