लोहरदगा में एक शाम, दो हादसे और दो मौतें... टेम्पू पलटा, खुले बिजली तार ने ली जान

लोहरदगा जिले में शनिवार शाम दो दर्दनाक सड़क हादसे और बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

लोहरदगा: लोहरदगा जिले में शनिवार शाम हुई दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के गम्हरिया के पास हुई, जहां एक टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में कई लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. उपचार के दौरान सेन्हा थाना क्षेत्र के बांध टोली निवासी डोमन महतो की मौत हो गयी, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है.

वहीं, दूसरी घटना कुडू थाना क्षेत्र के जोंजरो गांव में हुई, जहां बिमल उरांव (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय भुगलु उरांव, घर में खुले बिजली के तार की चपेट में आ गये. परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में खुले विद्युत तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ.

रविवार को लोहरदगा सदर थाना की एएसआई अल्बीना लकड़ा ने दोनों मामलों में पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शवों का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये. दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि उनके गांवों में शोक और मातम का माहौल है.

इस दौरान दफादार-चौकीदार पंचायत शाखा लोहरदगा के जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी, समाजसेवी शमीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >