डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से परिचित हुए विद्यार्थी, शिक्षिकाओं को बैज लगाकर किया सम्मानित
लोहरदगा : मिशन चौक स्थित गुरुकुल भारती विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. निदेशक मनोज कुमार एवं प्राचार्य मनीष कुमार साहू ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान की जानकारी दी गयी.
बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
प्राचार्य मनीष कुमार साहू ने गुरु-शिष्य संबंध की महत्ता पर प्रकाश डाला. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, संगीत, नाटिका, चुटकुले और पहेलियों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया.
मौके पर बच्चों ने शिक्षिकाओं को टीचर्स बैज लगाकर सम्मानित किया और केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनायीं. कार्यक्रम में कंचन माला, दीपा साहू, संगीता गुप्ता, बीना देवी, अनिता कुशवाहा, कंचन टोप्पो, रिया कुमारी, प्रिया कुमारी, सीमा यादव, मोना कुमारी, सोमा मोदक, नेहा पांडेय, आराध्या अर्पण एवं रीमा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.
