राष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आवाज बनेंगे लोहरदगा के शिक्षक आलमीन अंसारी

लोहरदगा के शिक्षक आलमीन अंसारी विशाखापत्तनम में आयोजित एनसीइआरटी के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

लोहरदगाः राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली की ओर से समतामूलक एवं समावेशी शिक्षा पर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल के विकास विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10 और 11 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में लोहरदगा के शिक्षक आलमीन अंसारी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

जेसीईआरटी ने किया राज्य शिक्षा समन्वयक प्रतिनियुक्त

आलमीन अंसारी राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, सलगी में पदस्थापित हैं. जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन ने उन्हें सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य शिक्षा समन्वयक के रूप में प्रतिनियुक्त किया है. राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- तेतरतर दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, मिथलेश बने अध्यक्ष

अल्पसंख्यक शिक्षा की स्थिति और चुनौतियों पर देंगे प्रस्तुति

सम्मेलन के दौरान आलमीन अंसारी झारखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर अपनी प्रस्तुति देंगे. वह राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं और इससे संबंधित चुनौतियों को राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे.

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चयन होने पर जिले के शिक्षा जगत में खुशी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनंदा दास चंद्रमौलेश्वर, शिक्षा एसडीओ सीमा लकड़ा, अमीन अहमद, मनी उरांव, प्राचार्य नसीम अंसारी, शिक्षक सैयद इरफानुल्लाह, विशाल संदीप कुजूर, भगवान सिंह, कबीर अंसारी, एनामुल हक, महबूब आलम, अरविंद कुमार राय, घनश्याम कुजूर समेत कई शिक्षकों ने आलमीन अंसारी को शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >