टाटी गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, नयी समिति ने भव्य पंडाल और विद्युत सज्जा का लिया फैसला

टाटी गांव में दुर्गा पूजा की नई समिति का गठन हो गया है. भव्य पंडाल और विद्युत सज्जा का निर्णय लिया गया है. नवरात्र के दौरान प्रसाद वितरण भी होगा.

कुड़ू. टाटी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक लाल विकास नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय की समीक्षा के बाद दुर्गा पूजा के लिए नयी समिति गठित की गयी.

कशिश पासवान को अध्यक्ष, अर्पण मुंडा, राहुल साव और उदय मुंडा को उपाध्यक्ष, मोहित भगत को सचिव, सोनू गोप को सह सचिव और रवि पासवान को कोषाध्यक्ष चुना गया. लाल विकास नाथ शाहदेव को संरक्षक बनाया गया. मुखिया राजमुनी देवी, जयपाल पहान, दशई उरांव, बुधन मुंडा, जयपाल मुंडा, आदित्य यादव, विशाल शाहदेव, दीपक पासवान, संतोष साहू, सन्नी पासवान, रामू मुंडा, बिपिन लोहरा, भुगलु उरांव, प्रकाश उरांव, झरी उरांव, जतन मुंडा, बादल शाहदेव, संतोष गोप और शिवकुमार पासवान समेत अन्य को समिति में शामिल किया गया.

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान भव्य पंडाल और विद्युत सज्जा कराने का निर्णय लिया गया. नवरात्र के दौरान संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >