लोहरदगा प्रीमियर लीग टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 20 से

लोहरदगा प्रीमियर लीग टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 20 से

लोहरदगा. लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक बीएस कॉलेज स्टेडियम, लोहरदगा में खेला जायेगा. इस प्रतियोगिता में आठ स्थानीय टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और विजेता टीमें 26 अप्रैल को फाइनल खेलेंगी. 19 अप्रैल को शाम 6 बजे खिलाड़ियों के बीच जर्सी वितरण और कप का अनावरण होगा. इसी अवसर पर उन घरेलू सीनियर महिलाओं को भी सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने घर की जिम्मेदारियों से समय निकालकर एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भाग लिया था. टूर्नामेंट में केवल लोहरदगा के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही हिस्सा ले रहे हैं. टीमें विभिन्न प्रायोजकों द्वारा संचालित हैं लोहरदगा लायन (धीरज प्रसाद साहू), लोहरदगा लीजेंड्स (विशाल महेंद्रु), लोहरदगा रॉयल्स (कुमार अभिषेक), लोहरदगा नाइट राइडर्स एफ.डी. इंटरप्राइजेज (मोहम्मद जबारुल, संदीप कुमार मिश्रा), पेशरार पैंथर (रीगल मोटर्स, कुमार गौरव), सेन्हा सुपर किंग (देवरानी वर्मा एंड एसोसिएट, किशोर कुमार वर्मा), भंडरा बुल्स (मोती ब्रिक्स, उदय कुमार गुप्ता), किस्को किंग्स (कमला देवी राइस मिल्स, दीपक व पंकज जयसवाल). हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड सह-प्रायोजक है. टूर्नामेंट की तैयारी में अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, सचिव आलोक राय, पदाधिकारी और सीनियर खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान है. मैदान को हरा-भरा कारपेट की तरह सजाया गया है और जेएससीए द्वारा अंपायर व स्कोरर नियुक्त किये गये हैं. विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक उपहार व नगद पुरस्कार दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >