पेसा कानून के तहत कैरो आदिवासी अखाड़ा में चुनाव, कमली उरांव बनीं सहायक सचिव और तिला उरांव कोषाध्यक्ष

कैरो, लोहरदगा में पेसा कानून के तहत एक विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक प्रधान के सहायक पदों के लिए कमली उरांव और तिला उरांव का चयन किया गया. इस बैठक में ग्रामसभा के अधिकारों और आदिवासी स्वशासन पर विस्तार से चर्चा की गई.

कैरो, लोहरदगा: झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पेसा कानून के तहत शनिवार को कैरो आदिवासी अखाड़ा परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में पारंपरिक प्रधान की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सहायक पदों का चयन किया गया.

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रधान की सहायक सचिव के रूप में कमली उरांव और कोषाध्यक्ष के रूप में तिला उरांव का चयन किया. इस दौरान पेसा कानून के प्रावधानों, ग्रामसभा की शक्तियों और आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक में बताया गया कि पेसा कानून के लागू होने से ग्रामसभा को जल, जंगल, जमीन और गांव के विकास कार्यों से जुड़े मामलों में निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा. मौके पर ग्राम प्रधान, पाहन, पुजार, मुखिया सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला-पुरुष उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >