बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल 8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया

बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल 8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया

लोहरदगा. बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल 8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया. टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लोहरदगा लाइन की टीम ने किया , पलामू की टीम बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाएं टीम के तरफ से नवनीत ने शानदार 61 रन तथा शुभम ने 38 रन बनाएं लोहरदगा लाइन की टीम के तरफ से अरुण छपराना ने 3 विकेट आशीष ने 2 विकेट और यश ने 1विकेट लिए जवाबी पारी खेलने उतरी लोहरदगा की टीम के तरफ से आयुष त्यागी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 बोल में 101 रन बनाएं और अरुण छापराना ने 22 रन बनाए वहीं पलामू टीम के तरफ से सूरज ने एक विकेट लिए इस फाइनल मैच को आराम से लोहरदगा की टीम ने जीत लिया मैन ऑफ द सीरीज लोहरदगा के आयुष त्यागी को तथा बेस्ट बैट्समैन और फाइनल का मैच ऑफ द मैच भी आयुष त्यागी को दिया गया और बेस्ट बॉलर लोहरदगा लाइन के अरुण चपराना को दिया गया.विजेता और उपविजेता टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरस्कृत किया.लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहु ने तमाम खिलाड़ियों को सम्मानित किया.मौके पर हरभजन सिंह, बिरेंद्र सहवाग, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दिपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह,विक्सल कोंगाडी,डा.प्रदीप बलमूचू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रभारी श्री बेला प्रसाद, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के र्पूव महासचिव डा अजय शाहदेव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >