ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में करम पर्व की धूम, विद्यार्थियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में करम पर्व धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने मनमोहक गीत-नृत्य प्रस्तुत कर पर्व का महत्व बताया.

लोहरदगा. ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने करम पर्व धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत करम डाली की पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद कुडुख भाषा में प्रार्थना गायन किया गया.

विद्यालय के एके झा ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है. प्रकृति और संस्कृति को मजबूत रखना जरूरी है, तभी जीवन और भविष्य सुरक्षित रहेगा. शिक्षक रामचंद्र गिरि ने करम पर्व से जुड़ी पारंपरिक कहानी सुनायी और कुडुख भाषा में करम गीत प्रस्तुत कर पर्व के महत्व की जानकारी दी.

मौके पर विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >