लोहरदगा में करम पर्व पर आदिवासी महिलाओं को मिला उपहार, सांस्कृतिक साड़ियों का किया गया वितरण

लोहरदगा में करम पर्व के मौके पर आदिवासी महिलाओं के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण किया गया. जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने इस दौरान सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

लोहरदगा. करम पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सह चाला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुखैर भगत ने कुडू प्रखंड के तान अखाड़ा और पतरा टोली गांव में आदिवासी महिलाओं के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

संस्कृति और परंपरा समाज की पहचान

सुखैर भगत ने कहा कि करम पर्व आदिवासी सभ्यता, संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है. पारंपरिक वेशभूषा और अखाड़ा संस्कृति समाज की पहचान और स्वाभिमान हैं. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण आदिवासी संस्कृति और नारी सम्मान के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है.

कार्यक्रम में जिला महासचिव सलीम बड़े अंसारी, प्रकाश उरांव, संतोषी उरांव, स्वाति महली, तारों उरांव, प्रमिला उरांव, राधा भगत, रोहित भगत, मंटू पहान, खादिया पुजार, बिहारी उरांव, धनिया उरांव, अनीता उरांव, सुनीता उरांव, चांदनी कुमारी, नीरू भगत, नीलमनी भगत और असानूर जमन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >