लाल-सफेद परिधान, मांदर की थाप और करमा नृत्य, किस्को के स्कूल में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

किस्को के पीएन स्मार्ट एजुकेशन पब्लिक स्कूल में करमा पूजा महोत्सव 2026 पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा और नृत्य से समां बांधा.

किस्को. बंजार किस्को स्थित पीएन स्मार्ट एजुकेशन पब्लिक स्कूल में करमा पूजा महोत्सव 2026 पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चे लाल-सफेद पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए.

प्रधानाध्यापिका प्रतिमा नीरज साहू ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, पर्यावरण, भाई-बहन के प्रेम और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है. छात्र-छात्राओं ने मांदर की थाप पर करमा नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किये.

कार्यक्रम में शिक्षक शुभम कुमार, सुप्रिया विश्वकर्मा, आरती राजपूत, खुशबू कुमारी, निकिता कुमारी, ममता कुमारी, संजना कुमारी, पल्लवी कुमारी और मंगनु साहू समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >