बड़ चोरगाई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

बड़ चोरगाई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

किस्को. प्रखंड की हिसरी पंचायत अंतर्गत ग्राम बड़ चोरगाई स्कूल के समीप विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल विवाह, डायन प्रथा, नशा मुक्ति और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई. ग्राम प्रधान बिगन खेरवार और वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सूरज उरांव ने लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की. मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि पिछले पांच वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर है, जिसके कारण इसका संचालन निजी घर में हो रहा है. वहीं, स्कूल में हैंडवॉश और जलमीनार खराब होने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. कार्यक्रम में जगमोहन महली, शनिराम उरांव, पुनी उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे. जलमीनारों से स्टार्टर की चोरी बढ़ी, आधा दर्जन गांवों में गहराया पेयजल संकट

किस्को. प्रखंड क्षेत्र में सोलर जलमीनारों से स्टार्टर चोरी की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी है. बुूधवार रात चोरों ने पेशरार पंचायत के आनंदपुर डाडी टोली और परहेपाठ पंचायत के जनवल गांव में 14वें वित्त आयोग से निर्मित जलमीनारों के स्टार्टर उड़ा लिए. इसके अलावा होंदगा गांव में भी कई जलमीनारों से उपकरण गायब हैं. चोरों ने जल-नल योजना के अन्य मीनारों में भी सेंधमारी की कोशिश की, पर असफल रहे. स्टार्टर चोरी होने के कारण इन गांवों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है, जिससे भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया है. पानी के लिए आश्रित परिवारों को अब मीलों दूर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरी गयी मशीनरी को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि संकट दूर हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >