शिशु ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में करमा पूर्व संध्या का आयोजन, बुजुर्गों को दिया गया सम्मान

किस्को के शिशु ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में करम पूर्व संध्या सह बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित हुआ. छात्राओं ने गीत-नृत्य से समां बांधा. जानिए पूरा कार्यक्रम.

किस्को (लोहरदगा): किस्को प्रखंड के जोरी स्थित शिशु ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में सोमवार को करम पूर्व संध्या सह बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने करम डाली स्थापित कर की.

गीत और नृत्य से बुजुर्गों का स्वागत

समारोह में विद्यालय की ओर से आमंत्रित बुजुर्गों का विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य के माध्यम से स्वागत किया. इसके बाद बुजुर्गों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं. उनके अनुभवों से हमें सीख लेनी चाहिए. उन्होंने करम पर्व की परंपरा के साथ जावा फूल और करम डाली के सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- शादी से इंकार करने पर महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग | Prabhat Khabar Network

ये भी पढ़ें- पीएन स्मार्ट एजुकेशन स्कूल में श्रद्धा और उल्लास से मना करम महोत्सव

छात्राओं के पारंपरिक नृत्य ने मोहा मन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा छह से 10 तक की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत करम गीत और पारंपरिक नृत्य रहा. छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. मांदर और पारंपरिक गीतों के बीच छात्राओं ने करम पर्व की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की.

विद्यार्थियों और बुजुर्गों के लिए यादगार रहा आयोजन

करम पूर्व संध्या सह बुजुर्ग सम्मान समारोह हर्षोल्लास और उमंग से भरपूर रहा. आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित बुजुर्गों के लिए यादगार बन गया. समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को करम पर्व की परंपरा और सांस्कृतिक महत्व से भी परिचित कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >