किस्को. शिशु ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, जोरी में सोमवार को करमा पूर्व संध्या सह बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने करम डाली स्थापित कर की.
विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य के माध्यम से आमंत्रित बुजुर्गों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं. उनके अनुभवों से सीख लेकर नयी पीढ़ी को आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने करमा पर्व, जावा फूल और करम डाली के सांस्कृतिक महत्व की भी जानकारी दी.
कक्षा छह से 10 तक की छात्राओं ने करमा गीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और बुजुर्ग शामिल हुए.
