आइआरसीटीसी की ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन भारत गौरव ट्रेन 11 मई से

आइआरसीटीसी की ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन भारत गौरव ट्रेन 11 मई से

लोहरदगा. भारतीय रेल की आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष धार्मिक पर्यटन पहल की घोषणा की है. ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन ” नामक भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 11 मई 2026 से शुरू होगी. यह पैकेज कोड इजेडबीजी30 के तहत चलेगी और झारखंड से प्रारंभ होकर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करायेगी. यात्रा की अवधि 11 रात और 12 दिन होगी यात्रा की अवधि 11 रात और 12 दिन होगी, जिसमें यात्रियों को प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और मंदिरों के दर्शन का अवसर मिलेगा. इसमें उज्जैन के श्री महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ का श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका का श्री द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में साईं बाबा दर्शन, नासिक का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा औरंगाबाद का घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं. यात्री झारसुगुडा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों से इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे. यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने और दर्शन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >