लोहरदगा-रांची ट्रेन में सघन टिकट जांच, बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप

लोहरदगा-रांची ट्रेन में सघन टिकट जांच, बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप

लोहरदगा. रेलवे प्रशासन ने सोमवार को रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. सीसीआइ दिनेश कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप मच गया. टीम ने विभिन्न बोगियों में सघन जांच कर दर्जनों लोगों को पकड़ा और उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला. सीसीआइ ने स्पष्ट किया कि राजस्व की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे मोबाइल ऐप या एमएसटी के जरिये वैध टिकट लेकर ही सफर करें. जांच के दौरान कुछ यात्री खुद को रेल स्टाफ तो कुछ पुलिसकर्मी बताकर धौंस जमाने लगे. अधिकारियों ने जब उनसे पास या टिकट मांगा, तो वे बगलें झांकने लगे. रेलवे अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि सरकार से वेतन पाने वाले कर्मियों को सबसे पहले टिकट लेना चाहिए. उन्हें वर्दी की मर्यादा रखने की हिदायत देते हुए जुर्माना वसूला गया. अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा करना कानूनी अपराध और सामाजिक बुराई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >