रैयतों को दो सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश

रैयतों को दो सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय में जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, भूमि अधिग्रहण और रैयतों के लंबित भुगतान की विस्तृत समीक्षा की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने एनएचएआइ और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास योजनाओं की गति तेज की जाये और प्रभावित ग्रामीणों को उनके हक की राशि का भुगतान अविलंब सुनिश्चित हो. कार्य को समय पर पूरा करें : उपायुक्त ने विशेष रूप से कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना की समीक्षा करते हुए कार्य को समय पर पूरा करने और रैयतों के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं, लोहरदगा बाइपास निर्माण में लंबित भुगतान के मामलों को देखते हुए भू-अर्जन कार्यालय को सुनवाई की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने को कहा गया. डीसी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि छूटे हुए रैयतों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर आगामी दो सप्ताह के भीतर अधिकतम लोगों को राशि का भुगतान कराएं. गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की चेतावनी : इसके अतिरिक्त, पथ प्रमंडल के तहत नदिया मोड़-ईरगांव वाया अरकोसा-रामपुर पथ और ईरगांव-भंडरा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की चेतावनी देते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में भंडरा-सेन्हा सड़क चौड़ीकरण के कार्यों पर भी चर्चा हुई. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, सदर सीओ आरएन खलखो, सेन्हा सीओ पंकज भगत, किस्को सीओ अजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अभियंता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >