उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. उन्होंने प्रसव पूर्व जांच, गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबीन टेस्ट और संस्थागत प्रसव की स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में आयुष्मान भारत योजना, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, टीबी व कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवंटित बेड की मॉनिटरिंग करें और इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ बनायें. उन्होंने रिक्त पदों और कार्यरत मानव बल की भी समीक्षा की. उपायुक्त ने कहा कि जिले में मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए. अस्पताल आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कोई शिकायत प्राप्त न हो. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, डीपीएम नाजिश अख्तर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश
उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
