इमरान मसूद ने सुखदेव भगत से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर दी बधाई

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर सुखदेव भगत से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। जानिए क्या कहा दोनों नेताओं ने।

प्रतिनिधि, लोहरदगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने लोहरदगा सांसद व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत से नयी दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाये जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं.

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने अनुभवी, जमीन से जुड़े और संगठन की समझ रखने वाले नेता को छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने सुखदेव भगत को संघर्षशील और सुलझा हुआ नेता बताते हुए कहा कि झारखंड की राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है.

उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी.वहीं, सुखदेव भगत ने मुलाकात के लिए सांसद इमरान मसूद का आभार जताया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी उनके लिए चुनौती के साथ गर्व का विषय भी है.

उनका प्रयास संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की आवाज को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का रहेगा. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >