कहीं अबीर-गुलाल तो कहीं रंगों की बौछार के बीच जमकर बनी होली

कहीं अबीर-गुलाल तो कहीं रंगों की बौछार के बीच जमकर बनी होली

भंडरा़ प्रखंड क्षेत्र में प्रेम और भाईचारे का रंगोत्सव पूरे उमंग के साथ मनाया गया. युवाओं और बच्चों की टोलियों ने कहीं अबीर-गुलाल की धूल उड़ाई, तो कहीं रंगों की बौछार के बीच जमकर मस्ती की. मटकी फोड़ से लेकर ””””कपड़ा फाड़”””” होली तक के रोमांच ने उत्सव को दोगुना कर दिया. भंडरा बस्ती में होली की विशेष छटा दिखी, जहां ढोलक, झांझ और मंजीरों की थाप पर पारंपरिक फाग गीतों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया. सुबह से ही गलियां रंग-गुलाल से सराबोर रहीं. युवाओं की टोलियों ने घर-घर जाकर बड़ों का आशीर्वाद लिया और गले मिलकर बधाई दी. दिनभर धुसका, पुआ, बारा और गुझिया जैसे पारंपरिक पकवानों के साथ मटन-चिकन और ठंडाई का दौर चलता रहा. कई जगहों पर डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आयें. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिसके परिणाम स्वरूप सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न हुआ. धार्मिक परंपरा के साथ डोल मेला शुरू : होली के रंगोत्सव के समापन के साथ ही अब क्षेत्र में ऐतिहासिक डोल मेले की शुरुआत हो गयी है. डोल परंपरा के तहत भगवान को आकर्षक पालकी (झूले) में बैठाकर झुलाया जाता है. इस अवसर पर गांव-गांव में कीर्तन-भजन और विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. विशेष रूप से भंवरो गांव में डोल मेले के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >