कोडरमा की तर्ज पर लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स कम हाे : अविनाश कौर

कोडरमा की तर्ज पर लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स कम हाे : अविनाश कौर

लोहरदगा़ नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत दिलाने की दिशा में वार्ड नंबर 8 की पार्षद श्रीमती अविनाश कौर ने पहल की है. उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन किया है कि कोडरमा जिले की तर्ज पर लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स की दरों में कटौती की जाये. कोडरमा, झुमरीतिलैया और डोमचांच नगर निकायों में विभाग द्वारा टैक्स दरों में की गयी कमी का उदाहरण देते हुए उन्होंने यहां भी इसे लागू करने की मांग की है. आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत : श्रीमती कौर ने बताया कि कोडरमा में नवनिर्वाचित बोर्ड के हस्तक्षेप और उपायुक्त को सौंपे गये मांग पत्र के बाद टैक्स की दरों में महत्वपूर्ण गिरावट आयी है. वहां सर्किल रेट के आधार पर नया टैक्स ढांचा तैयार किया गया है. यदि लोहरदगा में भी यह व्यवस्था लागू होती है, तो कॉमर्शियल टैक्स में लगभग 35 से 40 प्रतिशत और आवासीय (घरेलू) टैक्स में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में लाने की अपील : पार्षद ने सांख्यिकीय उदाहरण देते हुए कहा कि झुमरीतिलैया में 1000 वर्ग फुट के मकान पर पहले लगने वाला 1740 रुपये का टैक्स अब घटकर 1264 रुपये रह गया है. उन्होंने लोहरदगा नगर परिषद के सभी पार्षदों से अनुरोध किया है कि आगामी बोर्ड की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव लाया जाये और इसे मंजूरी के लिए नगर विकास विभाग को भेजा जाये. इससे महंगाई के दौर में शहर के आम नागरिकों को वित्तीय बोझ से मुक्ति मिल सकेगी. यह नयी व्यवस्था आगामी वित्तीय वर्ष से लागू करने का सुझाव दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >