डिजिटल कार्य में हो रही है परेशानी

प्रखंड में डिजिटल इंडिया की तस्वीर कुछ और ही बयां करती है.

लो..पेशरार में ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा एक सप्ताह से ठप, पेशरार. प्रखंड में डिजिटल इंडिया की तस्वीर कुछ और ही बयां करती है. यहां नेटवर्क की गंभीर समस्या ने सरकारी कामकाज को ठप कर दिया है. प्रखंड मुख्यालय से लेकर थाना परिसर तक नेटवर्क नहीं रहता, जिससे अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल कार्यों के लिए परेशान हैं. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मोबाइल टावर तो हैं, परंतु नेटवर्क नहीं मिलता. बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद है, जिससे मनरेगा, आवास, पेंशन और जेसएलपीएस जैसी योजनाओं के ऑनलाइन कार्य पूरी तरह से बाधित हैं. सर्वर डाउन की समस्या आम हो गयी है, जिससे आम जनता को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. जीओ नेटवर्क की अनुपस्थिति और अन्य नेटवर्क की कमजोर सेवा ने समस्या को और जटिल बना दिया है. अधिकारियों को भी नेटवर्क के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. बीडीओ द्वारा इस गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीओ, उपायुक्त और जिला स्तरीय अधिकारियों से ब्रॉडबैंड सेवा जल्द सुधारने की मांग की गयी है. डिजिटल इंडिया के इस युग में ऐसी स्थिति बेहद विडंबनापूर्ण है और जल्द समाधान की अपेक्षा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >