कुड़ू में कलश यात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

कुड़ू में कलश यात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

कुड़ू़ प्रखंड के बस स्टैंड स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में श्री-श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे बस स्टैंड और मुख्य मार्ग पर आस्था का जनसैलाब नजर आया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में भरा गया जल : कलश यात्रा की शुरुआत टिको नदी तट से हुई, जहां मुख्य पुरोहित यज्ञाचार्य रमेश मिश्र के सानिध्य में गंगा पूजन, जलाधिवास और गंगा आरती संपन्न हुई. इसके बाद श्रद्धालु कलश में पवित्र जल भरकर बस स्टैंड और नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे. रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का पांव धोकर और शरबत पिलाकर स्वागत किया गया. पहले दिन यजमान शुद्धिकरण, पंचांग पूजन और वेदी पूजन जैसे अनुष्ठान संपन्न हुए. तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल : महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. वहीं, रविवार को अंतिम दिन प्राण प्रतिष्ठा पाठ, पूर्णाहुति, हवन और शाम चार बजे से भव्य भंडारे का आयोजन होगा. इस महायज्ञ के मुख्य यजमान आकाश कुमार राजा हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी, धीरज प्रसाद, रामअवतार गुप्ता, महावीर प्रसाद गुप्ता, रौनक कुमार, सागर गुप्ता, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >