सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बैशाख पूर्णिमा पर महात्मा बुद्ध का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संतोष कुमार महतो और प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को भगवान बुद्ध के अहिंसा, करुणा और सत्य के सिद्धांतों से अवगत कराया. प्रधानाचार्य ने कहा कि बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और विद्यार्थियों को उनके बताये शांति के मार्ग पर चलना चाहिए. इस दौरान भैया-बहनों ने बुद्ध के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियां दीं. मौके पर प्रतिभा देवी, मीना देवी, जयप्रकाश सिंह, संध्या देवी, अंजनी कुमारी समेत कई आचार्य व विद्यार्थी उपस्थित थे. शिबू सोरेन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, दूधिया रोशनी में नहाया कुड़ू का मैदान कुड़ू़ कुड़ू प्रखंड के टाटी स्थित संत विनोबा भावे स्टेडियम में एक मई की शाम दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. रंग-बिरंगी रोशनी और खेलप्रेमियों के उत्साह के बीच उद्घाटन समारोह ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में सरोबार कर दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर ने किया. उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल को अपनाने की अपील की. टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक सह जेएमएम जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा. बिंदास क्लब, हमीद नगर द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के मुकाबले प्रतिदिन रात 7:30 बजे से खेले जायेंगे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष फखरुद्दीन अहमद, सचिव रौशन ठाकुर, कोषाध्यक्ष आफताब आलम, सह सचिव अलीम अंसारी व सबरेज आलम, उपाध्यक्ष सलीम, शाहनवाज हुसैन, रेहान अंसारी, हाजी बशीर अहमद, अनवर लाल खान, आजाद और इमरान खान सहित सहित पूरी टीम सक्रिय है. प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनी बुद्ध जयंती
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनी बुद्ध जयंती
