कराटे चैंपियनशिप से गोल्ड मेडल जीतनेवाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी के कराटे खिलाड़ी रांची में आयोजित कराटे चैंपियनशिप से गोल्ड मेडल जीतकर सोमवार को विद्यालय पहुंचे.

कुड़ू. राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी के कराटे खिलाड़ी रांची में आयोजित कराटे चैंपियनशिप से गोल्ड मेडल जीतकर सोमवार को विद्यालय पहुंचे. यहां विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह जिंगी पंचायत के पंचायत सचिव सुनील चंद्र कुंवर ने कहा कि खेल के साथ ही सभी क्षेत्र में विद्यालय के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. मालूम हो कि सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल झारखंड व ईमा के तत्वावधान में रांची के बिशप स्कूल में 20 व 21 अप्रैल को कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. चैंपियनशिप के पहले दिन काता प्रतियोगिता में अदनान अंसारी, रौशनी उरांव,अब्दुल्लाह अंसारी व मोहन टाना भगत ने चार गोल्ड मेडल तथा दूसरे दिन तीन गोल्ड मेडल और एक ब्रांज मेडल जीता. सम्मान समारोह में सरिता टोप्पो, मोनिका उरांव, सादाब अंसारी, मैजिक बस संस्था से दशरथ कुमार, राकेश प्रसाद, विनय कुमार, सरफराज अंसारी, करमचंद टाना भगत व कलीम अंसारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >