पेशरार के किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी

पेशरार के किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी

किस्को. किसानों को आधुनिक तकनीक और फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एटीक सेंटर, लोहरदगा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ. शिविर में पेशरार प्रखंड के किसानों को जैविक खेती, जीवामृत निर्माण और बीजोपचार की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार ने किसानों के खेतों का भ्रमण किया. उन्होंने अमरूद, टमाटर, बैंगन और सरसों में लगने वाली बीमारियों व लाही कीट से बचाव के उपाय बताये. जिला कृषि पदाधिकारी ने बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी जांच और वैज्ञानिक पद्धतियों पर जोर दिया. मौके पर किसानों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया. प्रशिक्षण में शामिल 45 किसानों को कृषि सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर सहायक कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, ग्राम प्रधान व कृषक मित्र उपस्थित थे. बाइक-स्कूटी की टक्कर में दो गर्भवती महिलाओं सहित तीन घायल

भंडरा. भंडरा-लोहरदगा मुख्य पथ पर भौंरो मोड़ के समीप रविवार को बाइक और स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में दो गर्भवती महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता बबलू उरांव ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया. जानकारी के अनुसार, मसमानो निवासी सुनील साहू अपनी पत्नी रौशनी कुमारी और भाभी गीता देवी के साथ भंडरा जा रहे थे. इसी बीच इटकी (रांची) थाना क्षेत्र के बोड़या गांव निवासी पारस पासवान के पुत्र महावीर पासवान की स्कूटी से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ ओम कुमार ने दोनों गर्भवती महिलाओं, रौशनी कुमारी आ गीता देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों महिलाएं विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं और खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >